टोडरमल Todarmal

1515-1589

Laharpur

Laharpur

राजा टोडरमल मुगल सम्राट अकबर के प्रसिद्ध नवरत्नों में से एक, वित्त मंत्री (दीवान-इ-अशरफ) और ‘दहसाला’ भू-राजस्व प्रणाली के जनक थे। लाहरपुर (उत्तर प्रदेश) में जन्मे टोडरमल केवल कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि एक उच्च कोटि के विद्वान और सगुण भक्त भी थे। वे गोस्वामी तुलसीदास के घनिष्ठ मित्रों में से थे। यद्यपि उनका मुख्य योगदान राज्य-संचालन और संस्कृत ग्रंथों के अनुवाद कार्यों में रहा, लेकिन उनके लिखे ब्रजभाषा के दोहें और पद जीवन-मूल्यों, नैतिक मूल्यों और प्रभु-समर्पण की गहरी भावना को दर्शाते हैं।